मंच ने मनाई विनोद बिहारी महतो जयंती
बोकारो | झारखंडबेरोजगार विकास मंच एन के कार्यकर्ताओं ने स्व. विनोद बिहारी महतो की जयंती मनाई। हवाईअड्डा के पास स्व. महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके नीति एवं सिद्धांत पर चलने की शपथ ली। इस अवसर पर विस्थापितों के साथ हो रहे अन्याय पर चर्चा करते हुए मंच के अध्यक्ष फूलचंद ने कहा कि स्व. महतो विस्थापितों के लिए लंबा संघर्ष किए थे। उनके संघर्ष को विस्थापित भूल नहीं सकते हैं। महतो ने कहा कि सीसीएल ने 425 पदों पर बहाली की अधिसूचना जारी की है।