झारखंड बिनोद बाबू की ही सोच : अशोक
विनोदबिहारी महतो जयंती के अवसर पर बोकारो के हवाई अड्डा स्थित विनोद बाबू की प्रतिमा स्थल पर जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में माल्यार्पण किया। यहां अशोक चौधरी ने कहा कि विनोद बाबू महामानव थे। आज हम जिस झारखंड में हैं वह विनोद बाबू की सोच और संघर्ष का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि वनोद बाबू जीवन पर्यन्त दलितों, शोषितों, मजदूरों के हक के लिए तथा उन्हें समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सतत संघर्षरत रहे। उन्होंने कहा कि विनोद बाबू ने शोषण मुक्त झारखंड की कल्पना की थी। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रवीण कुमार, वाल्मीकि सिंह, विपूल यादव, बी शर्मा, राजेन्द्र पटेल, पी एन पांडेय, ललन यादव, राजकुमार अनुज कुमार, गौराचंद महतो, नेपाल महतो आदि उपस्थित थे। वहीं विनोद बिहारी स्मारक समिति ने भी विनोद बाबू की 93वां जयंती हवाई अड्डा के समक्ष स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं मिठाई वितरण कर मनाई।