मजदूरों को बोनस मिलना चाहिए
बोकारो | सेक्टरएक राम मंदिर मार्ग के दुकानों में काम करने वाले दुकानदार कामगार संघ की बैठक हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि सभी कामगारों के बीच आपसी भाईचारा बढ़े। कार्मिकों के किसी भी प्रकार के मुसीबत में संघ की ओर से तत्काल आर्थिक सहायता दी जाएगी। दुकान में काम करने वाले कामगारों को दुर्गा पूजा में बोनस मिलना चाहिए। दुकान के मालिकों की ओर से कार्मिकों का 50 हजार तक का बीमा करवाया जाय। मौके पर जितेंद्र, गिरिजेश, प्रदीप, छोटेलाल, अशोक, कृष्ण, कर्पूरी, अनिल, सुदामा, कार्तिक आदि मौजूद थे।