बोकारो | दुंदीबाद बाजार में दुर्गापूजा के अवसर पर विक्टोरिया पार्क भवन के प्रारुप का पंडाल बनेगा। समिति के अध्यक्ष निवारण महतो ने कहा कि इस बार पूजा पंडाल काफी आकर्षक बनेगा। पूजा को सफल बनाने में कार्यकारी अध्यक्ष चंदेश्वर राय, उपाध्यक्ष शंभु राय, किशुन साव, रामलायक यादव, अवधेश यादव, महामंत्री शिवकुमार यादव, कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह, मुन्ना सिंह, आरसी पंडित, ओमप्रकाश गुप्ता, संगठन मंत्री साधु शरण साव, रामपनी, सुनील कुमार, पप्पू कुमार, कृष्णा, पिंटू, विजय आदि लगे हुए हैं।