- Hindi News
- बोकारो इस्पात विद्यालय में 26 से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
बोकारो इस्पात विद्यालय में 26 से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
बोकारोइस्पात शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में 26 सितंबर से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दो दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता बालक बालिका दो वर्गों में आयोजित की जा रही है। यह जानकारी बोकारो इस्पात शिक्षा विभाग के पदाधिकारी केके सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा संचालित बोकारो इस्पात सीनियर सेकेंड्री सेक्टर तीन, प्लस टू एचएस वन, बीआईवी 1सी, बीआईवी 2ए, बीआईवी 3ए, बीआईवी 6ए, बीआईवी 9सी, बीआईवी 9डी, बीआईवी 12ई, बीएसवीवी 9बी, बीआईएसएसएस 2सी तथा प्लस टू एचएस 8ए में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 26 एवं 27 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400, 800, रिले, डिस्कस थ्रो, जेवेलिन थ्रो, गोला फेंक आदि स्पर्धा आयोजित की जाएगी।
प्रशिक्षणशिविर के लिए खिलाड़ियों का चयन
प्रतियोगितामें प्रदर्शन के आधार पर बोकारो इस्पात विद्यालय की संयुक्त टीम का गठन होगा। टीम में 50 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। सिंह ने बताया कि अपने विद्यालय में सभी स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों का चयन सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए होगा। मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में अक्टूबर में शिविर आयोजित होगा। शिविर के बाद 50 सदस्यीय टीम डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा में 7 से 9 नवंबर तक आयोजित होने वाले सीबीएसई कलस्टर टू एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बोकारो इस्पात विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।