महासभा का मिलन समारोह नवंबर में
बोकारो | चंद्रवंशीमहासभा के बोकारो शाखा की बैठक सेक्टर चार स्थित चंद्रवंशी भवन में समाज के सदस्य कामेश्वर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से नवंबर महीने में ही मिलन सह जयंती समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। इस समारोह में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जयंती सह मिलन समारोह में भाग लेने के लिए बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से गणमान्य लोग भी उपस्थित होंगे। समारोह में पत्रिका घ्रांति-सूत्र छह का भी विमोचन किया जाएगा। समारोह को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए शंकर वर्मा को संयोजक, ज्ञानी सिंह को प्रचारक, कृष्ण मुरारी प्रसाद को कोषाध्यक्ष तथा कामेश्वर सिंह एवं सीताराम रवानी को संरक्षक बनाया गया है। बैठक में आरएस प्रसाद, मधेश्वर सिंह, विजय कुमार सिंह, कैलाश प्रसाद, ध्रुव प्रसाद, अयोध्या रमण, हीरा सिंह चंद्रवंशी, रामबालक सिंह, एचएन सिंह, वंशी प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।