डांडिया नृत्य कर मोह लिया मन
आर्टऑफ लिविंग बोकारो इकाई की ओर से सेक्टर एक सी, आवास संख्या-139 में डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अभय दुबे द्वारा पेश गणेश वंदना से हुई। कार्यक्रम के संयोजक सीमा अग्रवाल ने कहा कि डांडिया गरबा से हमारा पुराना रिश्ता है। इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य इसे बढ़ावा देना है। इन नृत्यों से पूजा का माहौल खुशनुमा हो जाता है। पूजा और त्यौहारों का पूरा आनंद लेना चाहिए। इसलिए पूजा का आनंद लेने के लिए डांडिया गरबा नृत्य का काफी महत्व बढ़ जाता है। इस दौरान परमेश्वर गोयल, पीसी मिश्रा, दीपक महतो सीमा अग्रवाल ने कई भजन प्रस्तुत किया। वहीं आर्ट ऑफ लिविंग की सदस्यों की ओर से शानदार डांडिया गरबा नृत्य की प्रस्तुति की गई। नृत्य से सदस्यों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर प्रवक्ता संजय सोनी, शिव अग्रवाल, किरण मिश्रा, सीमा कुमारी, सुनील कुमार, परमानंद, संध्या सिन्हा, पूनम राय, मीनाक्षी, अशोक मिश्रा आदि कई लोग मौजूद थे।
डांडिया नृत्य करते आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यगण।