यूनिट में पोस्टिंग की जाए : सचिव
बोकारो | रामगढ़से बोकारो जाने के क्रम में शिक्षा सचिव आराधना पटनायक कुछ देर के लिए बोकारो परिसदन में रूककर जिला शिक्षा अधीक्षक विनीत कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी राजीव लोचन से मिली। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों से शिक्षकों की यूनिट को काटी गई वहां अविलंब शिक्षकों का पदस्थापन किया जाए। सप्ताह में कम से कम एक दिन अधिकारी विद्यालयों में जाएं। ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाया जा सके। वहीं धनबाद जाने के क्रम में कुछ देर तक रामरुद्र उच्च विद्यालय में भी गई।