- Hindi News
- पुलिस के हौसले से उग्रवादियों के इरादे पस्त : आईजी
पुलिस के हौसले से उग्रवादियों के इरादे पस्त : आईजी
झारखंडपुलिस के जवानों के बुलंद हौसले के सामने राज्य के उग्रवादियों के इरादे अब पस्त हाेने लगे हैं। हमारे पुलिस के जवान लगनशील होने के साथ काफी परिश्रमी भी हैं। देश की सीमा पर आतंकवादी तथा देश के उग्रवादियों का सामना हमारे सैनिक एवं पुलिस के जवान डटकर कर रहे हैं। दोनों ही जगह जवान अपनी बहादुरी और हौसले से देशवासियों की रक्षा कर रहे हैं। यह बातें बोकारो जाेन के आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने तीन दिवसीय राज्य पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि जवानाें को एक गोली एक दुश्मन का लक्ष्य हासिल करने के लिए निशानेबाजी में दक्ष होना जरूरी है। शूटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से जवानों की निशानेबाजी में निखार रहा है। आईजी सिंह ने कहा कि हथियार पुलिस का गहना है। लेकिन उग्रवादियों, असामाजिक तत्वों तथा देश के संविधान में विश्वास नहीं करने वाले अपराधियों को सबक सिखाने के लिए पुलिस और पब्लिक में बेहतर संबंध बनाना होगा। जनता के मन में पुलिस के जवान पदाधिकारियों को विश्वास पैदा करना होगा जिससे जनता पुलिस काे अपना मित्र मानते हुए सहयोग करे। इससे पहले जैप चार के समादेष्टा नवीन कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पुलिस के प्रोफेशन में शूटिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। निशानेबाजी में हम जितना दक्ष होंगे उतना ही उग्रवादियों का सामना करने में सफलता हासिल कर सकेंगे। देश में शूटिंग को काफी महत्व दिया जा रहा है।
झारखंड की सभी टीमें ले रही हैं इसमें हिस्सा
जैपचार बोकारो के फायरिंग रेंज में होेने वाली तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में राज्य के सभी जोन की टीम हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमों में मेजबान कोयला क्षेत्र, पलामू क्षेत्र, कोल्हान क्षेत्र, दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र, उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र, संथाल परगना, सीआईडी, रेल जगुआर की संयुक्त टीम तथा झारखंड सशस्त्र पुलिस बल की टीम शामिल है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन | सेक्टर12 स्थित जैप चार बोकारो के तत्वावधान में 13वीं झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता गुरूवार को शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि बोकारो जोन के आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह विशिष्ट अतिथि कोयला क्षेत्र के डीआईजी देव बिहारी शर्मा ने गुब्बारे तथा कबूतर उड़ाकर किया