चार दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू
चार दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू
तालगड़िया | चासप्रखंड के मुधुनिया गांव में मासस क्लब के तत्वावधान में चार दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में 24 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच खेपा बाबा सियालजोरी और बोकारो क्लब तेतुलिया के बीच खेला गया। इसमें खेपा बाबा क्लब सियालजोरी 3-1 से विजय हुआ। उदघाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री गौर रजवार, क्लब के अध्यक्ष नसरूल अंसारी, आजसू नेता माणिक, सत्यवान उपाध्याय उपस्थित थे। मौके पर गौर रजवार ने कहा कि खेल से शारीरिक के साथ साथ मानसिक विकास होता है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में अजय महतो, रमेश कुमार, बेलाल अंसारी, शफीक अंसारी, निर्मल मांझी, मनोज महतो सहित क्लब के सदस्य लगे हुए हैं।