पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधुनिक ग्रुप कोचिंग सेंटर स्थापित करेगा

आधुनिक ग्रुप कोचिंग सेंटर स्थापित करेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आधुनिकग्रुप सामाजिक इकाई नव निर्माण संस्था झारखंड के चुनिंदा मेधावी छात्रों के लिए खासतौर पर आईआईटी-जेईई (एडवांस) कोचिंग सेंटर की स्थापना करने जा रही है। इस कोचिंग सेंटर में झारखंड के 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले 25 मेधावी बच्चों का चयन किया जाएगा और उन्हें नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। ताकि वे आईआईटी-जेईई (एडवांस) में टाप रैंकिंग के साथ सफलता हासिल कर सके। यह कार्यक्रम केके खंडेलवाल के मार्ग दर्शन एवं व्यक्तिगत निगरानी में चलाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि खंडेलवाल भौतिकी और गणित विषय में पारंगत हैं। उनके साथ एम बनर्जी और तपन भट्टाचार्या केमिस्ट्री की शिक्षा देंगे। यह कार्यक्रम पूरी तरह नि:शुल्क होगा और जरूरत पड़ी तो बच्चों के मदद के लिए देश के प्रसिद्ध फैकल्टी को भी लाया जाएगा। दक्षिण छोटानागपुर के आयुक्त केके खंडेलवाल के मार्गदर्शन में प्रारंभ किये जा रहे नि:शुल्क आईआईटी-जेईई कोचिंग सेंटर के प्रवेश परीक्षा 19 अक्टूबर को डीपीएस रांची, डीपीएस बोकारो, बीएनएस-डीएवी गिरिडीह, नेतरहाट और संत मेरीज जमशेदपुर में आयोजित की गयी है। विद्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

परीक्षा के लिए पंजीयन और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर है। छात्र रांची कार्यालय एनएनएस आईआईटी, 407, चौथा तल्ला, मंगलमूर्ति हाइट्स, हरमू बाईपास रोड, रांची तथा संस्था की वेब साइट पर आवेदन कर सकते हैं। आधुनिक ग्रुप के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रसाद आधुनिक ग्रुप के कार्पोरेट कम्युनिकेशन झारखंड के हेड आनंद कुमार ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी।