ठेका मजदूरों की छंटनी बंद हो
बोकारो | झारखंडक्रांतिकारी मजदूर यूनियन के बैनर तले ठेका मजदूरों की छंटनी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान यूनियन के महामंत्री डीसी गोहाईं ने कहा कि ठेकेदार ठेका मजदूरों को काम से बगैर कारण बताए हटा रहे हैं। बीपीएससीएल में बिजली और स्टीम का उत्पादन ठेका मजदूरों की कड़ी मेहनत परिश्रम की बदौलत हो रही है जबकि बीपीएससीएल के स्थायी मजदूरों की संख्या 40 से भी कम रह गई है। ऐसी स्थिति में ठेका मजदूरों को प्रोत्साहित करने के बजाय उनकी छंटनी की साजिश हो रही है। इसका दुष्प्रभाव प्रबंधन को भुगतना पड़ेगा।