कावेरी और गंगा हाउस को मिला खिताब
कप्तानरोशन कुमार, विवेक, धीरज सुनीत के शानदार खेल की मदद से कावेरी हाउस ने गंगा हाउस को हराकर कबड्डी का तथा कप्तान आमिर अहमद निशांत सुमीत कुमार के शानदार खेल की मदद से गंगा हाउस ने नर्मदा हाउस को हराकर इंटर हाउस वालीबाल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। बोकारो इस्पात विद्यालय सेक्टर 3ए में खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बालक वर्ग के वालीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य जेपी पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। गुरुवार को आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में निशांत, कप्तान आमिर, सुमित, रणधीर सचिन के खेल की मदद से गंगा ने नर्मदा हाउस को हराया। नर्मदा हाउस के लिए कप्तान विशाल, ऋत्विक, आकाश सौरव ने शानदार खेल दिखाया।
कबड्डीका खिताब कावेरी हाउस के नाम
कबड्डीप्रतियोगिता में कावेरी हाउस के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गंगा हाउस को 12 के मुकाबले 32 अंकों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। कावेरी हाउस के कप्तान रोशन, विवेक, धीरज, शुभम सुनीत ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गंगा हाउस के लिए कप्तान सौरव ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।
खेल शिक्षक के साथ कबड्डी की विजेता टीम।