पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महथा को मिले कांग्रेस का टिकट

महथा को मिले कांग्रेस का टिकट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | चासप्रखंड के कमलडीह पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस के चास प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष विभूति पांडेय ने की। यहां पंचायतों में बूथ कमेटी बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही बोकारो विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार जिप सदस्य जवाहरलाल महथा को बनाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर जवाहरलाल महथा को पार्टी टिकट देती है पार्टी की जीत निश्चित है। इस मौके पर मुख्य रूप से शिबू गोप, अनिल महथा, मिथुन महथा, सुमित पांडेय, मिहिर पांडेय, चंडी गोप, विष्णु कुमार महतो, भोला सिंह आदि उपस्थित थे।