बियाडा में निबंधन कार्यक्रम चालू
बालीडीह | बोकारोऔद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत बियाडा भवन में पांच दिवसीय ईएम पार्ट दो निबंधन कार्यक्रम चालू किया गया है। कार्यक्रम में एमएसएमई के निर्देशानुसार पुराने ईएम नंबर को रद करते हुए नए ईएम नंबर निर्गत किए जाने हैं। कार्यक्रम की शुरूआत के पूर्व 2007 में ही बियाडा इकाइयों को बियाडा से ईएम पार्ट दो नंबर निर्गत किये जाने की पहल की शुरूआत हुई थी। 30 सितंबर तक बियाडा भवन के सभा कक्ष में 10 बजे से एक बजे दोपहर तक निबंधन होगा। नए ईएम पार्ट दो के निबंधन के बाद उद्यमियों को कई प्रकार के फायदे होंगे।