जिला वुशु संघ का गठन
स्थानीयक्रिसेंट पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 में वुशु खेल के विकास एवं बोकारो जिला वुशु संघ के गठन के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजीव लोचन के अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक का संचालन अनिल कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन राजीव कुमार सिंह ने किया। वुशु खेल के विकास पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए बोकारो जिला वुशु संघ का गठन किया गया एवं दुर्गापूजा के बाद स्कूल के छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न स्कूलों में प्रशिक्षण शिविर, अंतर स्कूल प्रतियोगिता, एसजीएफआई, सीबीएससी एवं राज्य राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम को तैयार करने का निर्णय लिया गया। बोकारो जिला वुशु संघ में अध्यक्ष जिला शिक्षा पदाधिकारी राजीव लोचन, वरीय उपाध्यक्ष प्राचार्य सरस्वती विद्यामंदिर 3सी राजाराम शर्मा, प्राचार्य क्रिसेंट पब्लिक स्कूल अनिल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष डा. मनीष कुमार, जयदीप सरकार, महासचिव अनिल कुमार, संयुक्त सचिव मनन प्रसाद मिश्रा, राजीव कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष योगेंद्र बारीक एवं तकनीकी समिति में राजीव कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह एवं राजेश सिंह को रखा गया है।
संघ के पदाधिकारियों के साथ डीईओ राजीव लोचन अन्य।