- Hindi News
- दर्शन परिषद को संबोधित करेंगे बोकारो के सुखनंदन सिंह
दर्शन परिषद को संबोधित करेंगे बोकारो के सुखनंदन सिंह
अखिलभारतीय दर्शन परिषद के 45वें अधिवेशन में बोकारो इस्पात के पूर्व जीएम सह विहंगम योग संदेश आध्यात्मिक मासिक पत्रिका के संपादक बोकारो के सुखनंदन सिंह सदय को आमंत्रित किया गया है। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर मध्यप्रदेश में 10 से 12 अक्टूबर तक अखिल भारतीय दर्शन परिषद का अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय अधिवेशन में सुखनंदन सिंह को विहंगम योग दर्शन के ऊपर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया है। इससे पहले भी बोकारो के वरीय साहित्यकार सिंह को 30 से 31 मार्च 2014 में आयोजित बिहार दर्शन परिषद के सम्मेलन तथा बोध गया विश्वविद्यालय में विहंगम योग दर्शन पर व्याख्यान देने के लिए बुलाया गया था। अखिल भारतीय दर्शन परिषद के सम्मेलन में आमंत्रित किए जाने पर विहंगम योग के अंतरराष्ट्रीय प्रचारक सिंह ने कहा कि सदगुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के आशीर्वाद से यह संभव हुआ है। सिंह को सम्मेलन में आमंत्रित किए जाने पर विहंगम योग बोकारो के सदस्यों में प्रसन्नता जाहिर की है।