- Hindi News
- कुशवाहा समाज ने किया राजेश महतो का अभिनंदन
कुशवाहा समाज ने किया राजेश महतो का अभिनंदन
बोकारो | बारीको आपरेटिव कालोनी में किसान मजदूर सभा के महासचिव सह बोकारो विधान सभा प्रत्याशी राजेश महतो का नागरिक अभिनंदन कुशवाहा समाज की ओर से किया गया। इस दौरान महतो ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्य पहुंचाना हमारा पहला कर्तव्य होगा। दलित, पिछड़ा अल्पसंख्यकों के मान-सम्मान की रक्षा करने का कार्य किया जाएगा। सामाजिक न्याय के दीपक को कभी बुझने नहीं दिया जाएगा। सभी वर्गों का आशीर्वाद मिले तो विधानसभा चुनाव में जीतने से कोई रोक नहीं सकता है। गरीबों, झुग्गी-झोपड़ी में रहनेवाले लोगों के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी। इस दौरान केएन सिंह, बीएन महतो, बीएन साह, दीपक ठाकुर, शत्रुघ्न सिंह, हरिद्वार सिंह, एल अंसारी, कृष्णा प्रसाद आदि मौजूद थे।