- Hindi News
- हिन्दी साप्ताहिक मिथिला वर्णन का लोकार्पण
हिन्दी साप्ताहिक मिथिला वर्णन का लोकार्पण
बोकारो | सेक्टर-4स्थित मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल के सभागार में हिन्दी साप्ताहिक मिथिला वर्णन का लोकार्पण बोकारो जोन के आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने किया। सिंह ने इस मौके पर कहा कि जनता की आवाज सही मायने में अगर कोई बनकर सामने रहा है तो वह प्रेस-मीडिया ही है। पुलिस-पब्लिक-प्रेस (पीपीपी) के आपसी सामंजस्य से समाज को अपराधमुक्त बनाना पूर्णतया संभव है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बोकारो जिला परिषद के अध्यक्ष मिहिर कुमार सिंह ने सामाजिक विकास में मीडिया के योगदान पर प्रकाश डाला। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार ने प्रेस-मीडिया को समाज का आईना बताते हुए इसे और सशक्त बनाने पर बल दिया। समारोह को मिथिला सांस्कृतिक परिषद के महासचिव एवं बोकारो स्टील के एजीएम (सीएसआर) हरिमोहन झा, वरिष्ठ समाजसेवी पशुपतिनाथ पांडेय एवं मिथिला सांस्कृतिक परिषद के पूर्व महासचिव सतीशचंद्र झा ने संबोधित किया।