पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच मामलों का हुआ िनपटारा

पांच मामलों का हुआ िनपटारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फैमिलीकाउंसलिंग सेंटर सिटी थाना की रविवारीय बैठक कार्यकारी अध्यक्ष आरपी सिंह अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुल पांच मामलों का निष्पादन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रेमा टमकोरिया, आनंदजी, पूर्णिमा सिंह, प्रभुनारायण सिंह, अफरोज राणा, केएन सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। सेंटर में पेटरवार थाना निवासी बबीता ने सेंटर में उपस्थित होकर बताया कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। पर उसके ससुराल वाले पति प|ी के बीच हस्तक्षेप कर दोनों को अलग करने में लगे हुए हैं।

कोडरमा जिला के झुमरी तिलैया निवासी आसमीन खातून की ओर से लगाए गए यह आरोप कि उसका पति अली सन्स राजा विदेश जाने की तैयारी में है। अलीसन्स के घर वालों ने इस मामले में लड़की की ओर से दिए गए बयान काे गलत बताते हुए कहा है कि राजा मुंबई में रहकर ही प्राइवेट कंपनी में काम करता है।

ससुराल वालों ने आरोप को गलत बताया

दिनेश ने शनिवार को प|ी की विदाई करा लेने का वचन दिया

दीपाऔर दिनेश के मामले में पति ने बताया कि उसकी मां की तबियत खराब रहने के कारण वह प|ी को नहीं ला पा रहा है। वह शनिवार को दीपा की विदाई कराकर ले आएगा। इस मामले में प|ी ने विदाई का आवेदन दिया था। शीला और मनोज के मामले में दोनों पति प|ी ने सेंटर में उपस्थित होकर खुशी से रहने का संकेत दिया। इस मामले में उसकी प|ी से अलग से पूछे जाने के बाद भी उसने सुखी पूर्वक रहने की बातें दुहराई।

कैप्शन- सेंटर में सुनवाई करते सदस्य।