झा अध्यक्ष चक्रधर महासचिव बने
बोकारो |जनशक्ति कोयलाइस्पात किसान मजदूर संघ की बैठक यूनियन कार्यालय में हुई। यहां संघ की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें एच के झा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष शशिधर, महासचिव चक्रधर झा, संगठन सचिव सूरज कुमार, सचिव सह कोषाध्यक्ष रूमन देवी, जिला सचिव फूलन, ताजुद्दीन अंसारी, प्रवक्ता विजय यादव, सहायक सचिव संजय कुमार काे चुना गया। इसके अलावा कई लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।