विस्थापितों की समस्याओं सुनीं
बोकारो | विस्थापितस्लैग समन्वय समिति की बैठक सेक्टर नौ स्थित हटिया में हुई। यहां समिति के सदस्यों ने कहा कि जिले के उच्च अधिकारियों ने पहली बार विस्थापितों की समस्या पर गंभीरता दिखाई है। इसके बाद अगर किसी भी वरीय अधिकारी का तबादला किया गया तो समिति विरोध करेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से खुर्शीद अहमद, खान मोहम्मद अंसारी, मुर्तजा अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, जलालुद्दीन अंसारी आिद मौजूद थे।