मच्छरदानी वितरण किया
बोकारो | विलिवर्सचर्च के तत्वावधान में चास के मामरकुदर स्थित कुशमा गांव में मच्छरदानी वितरण किया गया। इसमें विलिवर्स चर्च के पास्टर अशोक सहित भाजपा नेता अमर बाउरी मुख्य रूप से उपस्थित थे। पास्टर ने बताया कि विलिवर्स चर्च हमेशा गरीबों असहाय लोगों की मदद करता आया है। इस मौके पर मुख्य रूप से सुनील सिंह, एस पॉल, निरंजन गोरांई, मुकेश सहिस, अनिता देवी, रंजीत धर आदि उपस्थित थे।