अपराधियों ने युवक को किया घायल
कथारा | जारंगडीह12 नंबर निवासी सीसीएल कर्मी रामगती के 18 वर्षीय पुत्र प्रजा कुमार को बीती रात अपराधियों द्वारा बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया गया। अपराधियों ने युवक को पीटकर जारंगडीह रेलवे स्टेशन समीप रेल लाइन के पास फेंक दिया था। स्थानीय लोगों की मदद से रविवार सुबह घायल युवक को जारंगडीह सीसीएल अस्पताल लाया गया। जहां से उसे बीजीएच बोकारो रेफर किया गया। जहां वे इलाजरत हैं। युवक के परिजनों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई है।