शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह लचर : सुमित
> शिक्षा बचाओ कन्वेंशन का आयोजन
भास्कर न्यूज | बोकारो
झारखंडमें शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसके लिए पूरी तरह सरकार जिम्मेवार है। यह कहना है शिक्षा बचाओ कमेटी के प्रदेश सचिव सुमित राय का। वे कमेटी द्वारा आयोजित शिक्षा बचाओ कंवेंशन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार का शिक्षा के प्रति उदासीन रवैया इसका मुख्य कारण है।
शिक्षा का अधिकार शिक्षा को विध्वंस की ओर ले जा रहा है। सरकार द्वारा आने वाले समय में विश्वविद्यालय की शिक्षा को भी निजीकरण की ओर धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक और धर्मनिरपेक्ष शिक्षा देश की जरूरत है। जन जन तक शिक्षा को सुलभ करने के लिए संघर्ष की जरूरत है। इसके लिए पंक्तिबद्ध आंदोलन करने की जरूरत है। कार्यक्रम को प्रो. एलबी प्रसाद, शिक्षक विजयराम महतो, खिरोधर महतो आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता।