पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदेहास्पद स्थिति में चास जेल का कैदी पहुंचा बीजीएच

संदेहास्पद स्थिति में चास जेल का कैदी पहुंचा बीजीएच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। चासमंडल कारा के कैदी सुजीत कुमार को रविवार की शाम संदेहास्पद स्थिति में बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में चर्चा है कि कैदी ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उसे आनन फानन में अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे बीजीएच रेफर कर दिया।

अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों को संदेह था कि कैदी ने जहर खाया है। जबकि इस संबंध में काराधीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि कैदी का बीपी लो हो गया था। नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बीजीएच में भर्ती कराया गया। इधर अस्पताल में कैदी सुजीत ने कहा कि शाम को उसके पेट में असहनीय दर्द होने लगा था। चार- पांच बार उल्टी भी हुई। उसके बाद उसे अनुमंडल अस्पताल से बीजीएच रेफर किया गया।

दो साल से बंद है जेल में : मिली जानकारी के अनुसार लगभग दो साल से सुजीत चास मंडल कारा में बंद है। उसपर दहेज प्रताड़ना का आरोप है। हाल के दिनों में अदालत से जमानत खारिज हो जाने के कारण वह मानसिक तनाव में था। सूत्रों के अनुसार कैदी सुजीत मंडल कारा के अंदर आटा चक्की में आटा पिसाई का काम करता था। रविवार की शाम को उसकी तबियत खराब हाेने के बाद जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।

(बीजीएच में भर्ती चास जेल का कैदी।)