पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उकरीद मोड़ के समीप अज्ञात महिला का शव बरामद

उकरीद मोड़ के समीप अज्ञात महिला का शव बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। बीएस सिटी थाना क्षेत्र के उकरीद मोड़ से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर एक तालाब के किनारे लगभग 55 वर्षीया महिला का शव बरामद किया गया। महिला के हाथों में चांदी की चूड़ियां थी। वहीं नाक में बेसर था। शव को देखने से यह लग रहा था कि किसी ने महिला के सिर को पत्थर से कुचल दिया हो। सिर से खून बहने के निशान भी पाए गए हैं। शव की शिनाख्त खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी।
सूचना मिलते ही यातायात डीएसी रवींद्र कुमार सिंह, सिटी डीएसपी सहदेव साव, बीएससिटी थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया। शव को देखने से प्रथम दृष्टया यही प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात अपराधी ने किसी भारी वस्तु से महिला को मारकर उस जगह पर छोड़ दिया है।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद आम लोगों की भारी भीड़ शव को देखने को उमड़ पड़ी। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद बीजीएच के शवगृह में रखवा दिया है।

शव मिलने की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस।