फर्जी प्रमाण पत्र से पदोन्नति का प्रयास
बोकारो। पुलिसकेंद्र के सार्जेंट मेजर बबन सिंह ने पुलिसकर्मी सत्येंद्र नारायण सिंह के खिलाफ बीएस सिटी थाना में धोखाधड़ी जालसाजी का मामला दर्ज करवाया है। दर्ज मामले के मुताबिक पुलिसकर्मी सेक्टर तीन ए, आवास संख्या-14 निवासी सत्येंद्र सिंह ने जमादार में अपनी पदोन्नति के लिए मैट्रिक का जाली प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था।