पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म के आरोपी को 5 वर्ष का सश्रम कारावास

दुष्कर्म के आरोपी को 5 वर्ष का सश्रम कारावास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपरजिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय फास्ट ट्रैक कोर्ट बबीता प्रसाद की अदालत ने गूंगी लड़की के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोपी अकबर अंसारी को 5 साल का सश्रम कारावास और 1 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। इस मामले में विशेष लोक अभियोजक आरके राय के साथ अधिवक्ता रंजीत गिरि ने बहस की।

यहथा मामला

बालीडीहनिवासी सूचक अलाउद्दीन ने मामला दर्ज कराते हुए मुस्लिम टोला निवासी अकबर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसकी 14 वर्षीय गूंगी मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। दुष्कर्म के प्रयास पर लड़की चिल्लाने लगी तो आवाज सुनकर उसकी मां गयी और उसे दुष्कर्म का प्रयास करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था।