वार्षिक सम्मेलन
बोकारो| भारतीयकम्युनिस्ट पार्टी के सेक्टर आठ शाखा का वार्षिक सम्मेलन कॉ.आत्मानंद सिंह की अध्यक्षता में हुई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य परिषद सदस्य पी के पांडेय ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार सार्वजनिक उपक्रमों की संपत्ति को कारपोरेट घरानों के हाथों बेचने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि बोकारो विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी कॉ.राजेन्द्र प्रसाद यादव को बनाया गया है। इनके लिए मजबूती के साथ प्रचार-प्रसार करना है।