टाटा सूमो ने दो टेंपो को मारी टक्कर
बोकारो | बीएससिटी थाना क्षेत्र के उकरीद मोड़ के समीप टाटा सूमो संख्या-जेएच 05 एल-6925 के चालक ने नशे में धुत होकर दो टेंपो को टक्कर मार दी जिसमें दो टेंपो सवार घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। सूमो गाड़ी रामगढ़ की ओर से रही थी। टाटा सूमो का चालक नशे में धुत था।