खो-खो और कबड्डी टीम का हुआ गठन
कला,संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय कबड्डी एवं खो-खो चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चास प्रखंड के खिलाड़ियों के लिए आयोजित चयन प्रतियोगिता में पाइका प्रभारी रमेश बाबू सिंह आनंद सोरेन के नेतृत्व में चयनकर्ता सुमित कुमार मल्लिक, दीपक कुमार, शिवदयाल चौधरी, शिवलाल गोराई, संतोष कुमार ने 12-12 सदस्यीय अंडर 14 अंडर 17 बालक बालिका टीम का चयन किया। जबकि अंडर 17 खो-खो के लिए 12 सदस्यीय बालक वर्ग में तथा 9 सदस्यीय बालिका वर्ग के टीम का गठन किया गया।
खो-खोटीम का गठन
चासप्रखंड के लिए चुनी गई 12 सदस्यीय बालक वर्ग के टीम में अशोक कुमार, राकेश कुमार, आकाश, विकास, राहुल, प्रवीण कुमार, चित्तो महतो, सूरज कुमार साहू, विनीत कुमार, संदीप, विशाल प्रभात कुमार का चयन किया गया। जबकि बालिका वर्ग की टीम में सीमा कुमारी, अलीशा तिर्की, प्रियंका कुमारी, प्रीति कुमारी, मनीषा हेम्ब्रम, गीता कुमारी, प्रीति कुमारी, ईशा खुशबू कुमारी का चयन किया गया है। सभी चयनित खिलाड़ी आयोजित होने वाले जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता में चास प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कबड्डीकी टीम गठित
सेक्टर9सी के मैदान में सोमवार को आयोजित कबड्डी चयन प्रतियोगिता में अंडर 14 बालिका वर्ग में रेशम तारा, अफसाना परवीन, प्रमिला कुमारी, नीति कुमारी, आंचल, उषा, आरती, अमिषा, प्रीति, अमिता, अंजली पिमा कुमारी का चयन किया गया। जबकि अंडर 17 में संगीता कुमारी, सोनी कुमारी, संगीता कुमारी प्रियंका कुमारी शामिल हैं। जबकि अंडर 14 बालक वर्ग में अंगद कुमार, सुनील, सौरभ, सुमन, छोटू कुमार, विकास, मंतोष, करण, प्रिंस, जावेद रजा आकाश भान शामिल हैं। वहीं अंडर 17 वर्ग में विक्की कुमार, अनिल, राजीव, राजकुमार, प्रताप कुमार, मिथिलेश, बबलू, शिवचरण मांझी, चंद्रभूषण शर्मा शामिल हैं।