महिला कालेज में नवरात्र महोत्सव
रणविजयस्मारक महिला महाविद्यालय नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महाविद्यालय की सचिव भारती सिंह ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डा. परिंदा सिंह ने कहा कि नौ दिनों का महापर्व, इच्छा शक्ति, ज्ञान शक्ति क्रिया शक्ति के समन्वय का महापर्व है। व्रत, उपवास से संयम, पूजा-आराधना से भाव का निर्माण होता है। गरबा, डांडिया मां की उपस्थिति, सामीप्य उल्लास का साक्षात भाव निर्माण करता है। हम सभी महिलाओं को शक्ति स्वरूपा बनना है। वह तभी सकारात्मक रुप में सकती है जब उसमें भक्ति का सम्मिश्रण हो। कार्यक्रम में आज तेरा जगराता... पर गरबा नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं महालया नाटक की प्रस्तुति की गयी। लाले लाले रे चुनरिया.., खेले छे राधा ने खेले छे.. पर गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं व्याख्याता अलका सिन्हा ने भजन पेश किया।
देवी-देवताओं के रूप में छात्र-छात्राएं।