निर्णय का विरोध
बोकारो | अकालतख्त का आदेश नहीं मानने के खिलाफ गुरुद्वारा प्रधान हरभजन सिंह दोसांझ ने कल कमेटी के पूर्व महासचिव भवनीत सिंह बिंद्रा को समाज से निष्कासित करने की घोषणा की थी। इसके बाद सिख समुदाय के दूसरे गुट ने बिंद्रा के नेतृत्व में प्रधान के निर्णय का विरोध किया। सोमवार को प्रेसवार्ता में समाज के लोगों के साथ बिंद्रा ने कहा कि प्रधान खुद अकाल तख्त के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अकाल तख्त के आदेशानुसार अमृतधारी व्यक्ति या नशारहित व्यक्ति ही गुरुद्वारा कमेटी में रह सकता है।