पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदलते पैटर्न के साथ अपने को अपटूडेट रखें शिक्षक : हरभजन

बदलते पैटर्न के साथ अपने को अपटूडेट रखें शिक्षक : हरभजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर5 स्थित गुरु गोविन्द सिंह पब्लिक स्कूल बोकारो में एक दिवसीय सीबीएसई कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल झारखंड एवं बिहार के सभी शाखा के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। सोमवार को विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ जीजीईएस के मुख्य अतिथि सचिव हरभजन सिंह, प्राचार्य जाेश थामस ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि हरभजन सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को अपनी प्रतिभा भी बढ़ानी चाहिए। शिक्षकों की कार्य क्षमता एवं गुणवत्ता को निखारने में ऐसी कार्यशाला महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई के बदलते शिक्षा पैर्टन के हिसाब से शिक्षकों को अपने आप को अपटूडेट रखना समय की मांग है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा लागू सीसीई कार्यक्रम विद्याथिर्यों के संपूर्ण विकास में सहायक है। इसमें शिक्षकों काे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। इससे पहले विद्यालय के प्राचार्य जोश थामस ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षकों इस तरह के कार्यशाला से विद्यार्थीयों के चहुमुखी प्रतिभा के विकास में सहायक होगा।

शिक्षकोंको मिले टिप्स

पीसीट्रेनिंग इंस्टीच्यूट प्रीतमपुरा, नई दिल्ली से आए विशेषज्ञ गुलशन मेमोरिया ने शिक्षकों को सीसीई कार्यक्रम के बारे में आवश्यक एवं महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। मेमोरिया ने शिक्षकों से क्लास के दौरान मिले अनुभव को साझा करते हुए बच्चों को मोटिवेट करने के साथ शिक्षा को रोचक बनाने के टिप्स दिए। कार्यक्रम में शिक्षकों ने कार्यशाला का जमकर लाभ लिया जिससे विद्यार्थियों का मूल्यांकन करने में आसानी हो। कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

कार्यशाला में विशेषज्ञ के साथ उपस्थित प्राचार्य एवं शिक्षक।