72 नि:शक्तों का डाटाबेस हुआ तैयार
72 नि:शक्तों का डाटाबेस हुआ तैयार
बोकारो | विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर काशी झरिया में तृप्ति स्वास्थ्य शिक्षा संस्था की ओर से तृप्ति विकलांगता हेल्पलाइन की शुरुआत की गई। भारत राज्य सरकार के द्वारा निर्देशित इस हेल्पलाइन शिविर में डाटाबेस तैयार किया गया। डाटाबेस तैयार होने के बाद जरुरत के हिसाब से उन्हें सहयोग किया जाएगा। शिविर में 72 नि: शक्त लोगों की फोटोग्राफी के साथ डाटाबेस तैयार किया जा रहा था। इस तरह जिले के नौ प्रखंडों में जगह-जगह पर शिविर लगाकर डाटा बेस तैयार किया जाएगा। इस हेल्पलाइन के नेटवर्क में जो लोग शामिल होना चाहते हैं वे संस्था से संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, मनोज शर्मा, लालबाबू सिंह, डा. वीरेंद्र महतो, संजीव, सुजीत, एसपी सिंह, एमडी मकबूल, मीना सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, भारत विकास परिषद के अनिल त्रिपाठी, आभा सेवा सदन के डा. डीके राउत आदि मौजूद थे।