फोरम ने पीएम को दिया सुझाव
बोकारो| झारखंडको देश की मुख्यधारा में लाने के लिए साउथ एशिया फोरम ऑन इनोवेशन एंड इंश्योरेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काे सुझाव दिया है। फोरम के अध्यक्ष शशि भूषण ने पीएम भेजे गए सुझाव में कहा है कि झारखंड के लिए खनन, वर्तमान बीमा विधेयक, स्वच्छता, गैर पारंपरिक ऊर्जा का इस्तेमाल, नदियों में बराज बनाने, ग्रामीण हाटों को स्थाई करने आदि सुझाव दिए हैं।