पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिन्मय को ब्रिटिश काउंसिल का अवार्ड

चिन्मय को ब्रिटिश काउंसिल का अवार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। ब्रिटिश काउंसिल ने सत्र 2014-15 के लिए चिन्मय विद्यालय को झारखंड का पहला विद्यालय का पुरस्कार के लिए चुना है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए ब्रिटिश काउंसिल द्वारा चिन्मय विद्यालय को यह पुरस्कार दिया गया है।
सोमवार को सेक्टर 5 स्थित चिन्मय विद्यालय के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्राचार्य डा. अशोक सिंह को ब्रिटिश काउंसिल द्वारा ग्लोबल टीचर एक्रीडेशन अवार्ड एवं समन्वयक सोनाली गुप्ता को उनके योगदान के लिए चिन्मय विद्यालय प्रबंधन ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी एवं चिन्मय मिशन बोकारो की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती ने प्राचार्य डा. अशोक सिंह एवं सोनाली गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि इस सफलता से विद्यालय का मान बढ़ा है।
विद्यालय को इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड प्राप्त होने से विद्यालय के बच्चों में नई प्रेरणा का संचार होगा। इस मौके पर प्राचार्य डा. अशोक ने विद्यालय कर्मियों को बधाई देते हुए कहा यह सफलता आप सब की है। विद्यालय परिवार के सहयोग से यह मुमकिन हो सका है। साथ ही प्राचार्य ने अपनी सफलता गुरूदेव के चरणों में समर्पित किया। इस मौैके पर शिक्षिका वैजयंती रविन्द्रनाथन, गौतम कुमार नाग, नरमेंद्र, बीएमएल, हरिहर पांडे, एम सत्यवती, आभा पटनायक एवं संजीव आदि शिक्षकों ने प्राचार्य का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया।
- विद्यालय ने किया प्राचार्य शिक्षिका को सम्मानित

(प्राचार्य को सम्मानित करती आचार्या।)