पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिन्दुस्तान क्लब और दुग्दा अगले दौर में

हिन्दुस्तान क्लब और दुग्दा अगले दौर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोशनऔर विशाल रजवार की घातक गेंदबाजी तथा प्रकाश रंजन की शानदार बल्लेबाजी की मदद से हिन्दुस्तान क्रिकेट काेचिंग अकादमी ने नेपोली क्रिकेट क्लब जूनियर को 3 विकेट से और पुष्कर तिवारी की घातक गेंदबाजी की मदद से दुग्दा एकादश ने लायन हट को 7 विकेट से हराकर जिला प्लेट ग्रुप टी-20 नाक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। स्थानीय ट्रेनिज हास्टल क्रिकेट ग्राउंड में सोमवार को खेले गए मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लायन हट की पूरी टीम पुष्कर तिवारी की घातक गेंदबाजी (2.4/07/06) तथा दिलशान के 10/02 के आगे 18.4 ओवर में 108 रन बनाकर आल आउट हो गई। विकास ने 34 और जफर अली ने 28 रनों का योगदान दिया। जवाबी पारी खेलते हुए दुग्दा एकादश ने चंदन के 42 राहुल के नाबाद 25 रनों की मदद से 15.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 109 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्लेट ग्रुप के दूसरे मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी नेपोली की पूरी टीम विशाल रजवार (11/03), प्रेम कुमार (18/03) रौशन (19/03) की घातक गेंदबाजी के आगे 19 ओवर में 88 रन बनाकर आल आउट हो गई। निखिल ने 15 रनों योगदान दिया। जवाबी पारी खेलते हुए हिन्दुस्तान अकादमी ने प्रकाश के 29 रंजन के 24 रनों की पारी की मदद से 18.5 ओवर में 7 विकेट पर 89 रन बनाकर मैच में रोमांचक जीत दर्ज की।