इजराइल ने किया गांवों का दौरा
इजराइल ने किया गांवों का दौरा
बोकारो | बोकारो विधानसभा के झाविमो प्रत्याशी इजराइल अंसारी ने मखदुमपुर, इस्लामपुर, गौसनगर, हैसाबातू, डुंगरीगोड़ा आदि गांवों का भ्रमण किया। जहां ग्रामीणों ने इजराइल अंसारी को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि गांवों की सबसे बड़ी मुसीबत है कि आज तक बीएसएल प्रबंधन ने विस्थापितों को नौकरी नहीं दिया। भाजपा और कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण विस्थापन नीति नहीं बन पाई। इन दोनों सरकारों के कारण तो गांवों का सर्वांगीण विकास हो पाया और ही गरीब, दलित, अल्पसंख्यकों का विकास हो पाया। बीपीएल, वृद्धापेंशन, इंदिरा आवास जैसी योजनाओं से भी इस गांवों को निराश होना पड़ा। वर्तमान विधायक ने भी कुछ नहीं किया। जनता का आशीर्वाद साथ रहा तो गांवों का सर्वांगीण विकास, विस्थापितों को एक मुश्त 20 हजार नौकरी, पुल-पुलिया एवं बेहतर स्वास्थ्य केन्द्र, विद्यालय आदि का निर्माण होगा। लड़ाई सांप्रदायिक शक्तियों के साथ सामाजिक समरसता बनाए रखने वालों के बीच सीधी है। इस अवसर पर सलीम शहजादा, सिद्धेश्वर मुंडा आदि उपस्थित थे।