बोकारो। इस बार जो विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, इस चुनाव में झारखंड के क्षेत्रीय दलों निर्दलीय उम्मीदवारों का पत्ता बिल्कुल साफ हो जाएगा। राज्य में अब तक हो चुके तीन चरणों के चुनाव के बारे पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार भाजपा बहुमत की ओर बढ़ रही है। जनता भी अब यह अच्छी तरह जान चुकी है कि राज्य के विकास के लिए पूर्ण बहुमत की सरकार का होना बहुत जरूरी है। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस और झामुमो का कहीं कोई अता-पता नहीं रहेगा।
झामुमो ने वर्ष 1993 में कांग्रेस के हाथों झारखंड को बेचने का काम किया था। यह तो सब कोई जानते हैं कि शुरू से संथाल में झामुमो का वर्चस्व रहा है। लेकिन वहां की महिलाओं में खून की कमी है। सोरेन परिवार ने तो संथाल में खून चूसने का काम किया है। बोकारो सीट भाजपा की परंपरागत सीट है। कुछ लोग अपना उल्लू सीधा करने के लिए विभाजन की राजनीति कर रहे हैं। लेकिन बोकारो की जनता प्रबुद्ध है। जनता यह भी देख रही है कि पीएम
नरेंद्र मोदी छह माह में काफी काम कर चुके हैं। इसलिए जनता सोच-समझकर मतदान करेगी। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव को तो राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।
बोकारो विधानसभा सीट भाजपा की परंपरागत सीट रही है।
(पत्रकारों से बातचीत करते रघुवर दास।)