झारखंड को इंद्रप्रस्थ बनाना है : समरेश
हरहाथ को काम, हर खेत को पानी, हर नौजवान को रोजगार और झारखंड रूपी खंडप्रस्थ को इंद्रप्रस्थ बनाने का सपना है। यह सपना जनसहयोग से ही पूरा होगा। यह कहना है बोकारो विस सीट के निर्दलीय प्रत्याशी समरेश सिंह का। वे बुधवार को कई जगहों का दौरा करने के दौरान मतदाताओं को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने बारी को-ऑपरेटिव में आमसभा और राजेंद्र नगर मनमोहन को-ऑपरेटिव में रोड शो किया। इसके अलावा उन्होंने कुर्मीडीह, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अपने जीवनकाल में उन्हें बोकारो के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। बोकारो में मेडिकल और इंजीनियरिंग कालेज की स्थापना, विस्थापितों के नियोजन और मुआवजा की समस्या का समाधान उनका लक्ष्य है।
मतदाताओं के साथ बैठक करते समरेश सिंह।