राजेश ने किया कई क्षेत्रों का दौरा
बोकारो | बोकारोविधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमार महतो ने कई क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने सांगजोरी, कोइरीडीह, कुशलबांधा, प्रतापपुर, सोलागीडीह, बांधगोड़ा, पिपराटांड़, कंकवाटांड़, नारायणपुर सहित चास के विभिन्न मुहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने सभी को 11 दिसंबर को सेक्टर नौ स्थित वैशाली मैदान में आयोजित चुनावी सभा में शामिल होने का आह्वान किया। चुनावी सभा को बिहार के पूर्व मंत्री अकलू राम महतो संबोधित करेंगे। जनसंपर्क अभियान में जफर इमाम, विनोद महतो, गुहीराम गोस्वामी, आशीष कुमार, के डी प्रसाद, सृष्टिधर महतो, किशोरी कुंभकार, विजय कुमार महतो, संतोष महतो, अनादि मिश्रा, बहादुर सिंह, फणिभूषण गोप, वीरेंद्र गोप, नित्यानंद महतो, के पी रजवार आदि शामिल थे। वहीं राजेश कुमार महतो के समर्थन में पूर्व मंत्री अकलू राम महतो ने गोपालपुर, उलगाड़ा, काठवारी, पिण्ड्राजोरा, काशी झरिया, ढेबाटांड़, सेक्टर वन आदि का दौरा किया।