जागरूकता अभियान चलाया गया
बोकारो| जनसंपर्कचेतना के साथ डाॅ. एस राधाकृष्णन कालेज आफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं ने बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन हर गांव में किया। गांव के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर वोट करने के लिए प्रेरित किया। गांव के लोगों ने काफी उत्साह दिखाया, खास कर महिलाओं की भागीदारी सराहनीय थी। इस अवसर पर बीएड कालेज के प्रशिक्षु शिक्षक सह प्रभारी डा. चित्रा श्रीवास्तव, व्याख्यता मंजू सुमन, शशिकला सिन्हा, पवन कुमार, मनोज कुमार, सुनीता कुमारी, सुरेश कुमार, विपिन कुमार एवं दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे।