हाथ की लाज जनता के हाथ में : मंजूर
बोकारो | यहलड़ाई कांग्रेस की नहीं जनता की है। कांग्रेस के हाथ की लाज रखना मतदाताओं के हाथ में है। यह कहना है बोकारो के कांग्रेस प्रत्याशी मंजूर अंसारी का। वे बुधवार को कई गांवों का दौरा करने के दौरान मतदाताओं काे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस्लामपुर, हैसाबातु, अंसारी मुहल्ला, मखदुमपुर, भर्रा, गौसनगर, सुल्तान नगर, अंसारी मुहल्ला, गोलाबाली, छतनीटांड़, मंझलाडीह आदि गांवों का दौरा किया। उन्होंने पदयात्रा करते हुए मतदाताओं से संपर्क कर कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में ही राज्य का विकास होगा। एक साल में कांग्रेस गठबंधन ने जितना काम किया, उतना भाजपा के 12 साल के कार्यकाल में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता को झांसा देकर वोट लेने वाली भाजपा को जनता जान चुकी है। विस चुनाव में जनता झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि बोकारो की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस ने उन्हें सिपाही के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है। जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। इस चुनाव में कांग्रेस की जीत तय है।