बीसीसीए जूनियर अगले दौर में पहुंचा
बोकारो| बीसीसीएजूनियर ने वाईएस क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराकर बोकारो जिला प्लेट ग्रुप टी-20 नाक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। सेक्टर तीन स्थित ट्रेनिज हास्टल में खेले गए मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईएससीसी ने निर्धारित ओवरों में रवींद्र के नाबाद 26, गुड्डू के 20 प्रदीप महतो के 13 रनों की मदद से पांच विकेट पर 122 रन बनाये। अर्जुन ने 20 रन देकर दो तथा रीतेश, प्रिंस राहुल ने 1-1 विकेट लिए।