पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डा उर्वशी को ग्लोबल टीचर अवार्ड

डा उर्वशी को ग्लोबल टीचर अवार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> यह सम्मान प्राप्त करने वाली वह बोकारो की प्रथम शिक्षिका हैं

भास्करन्यूज | बोकारो

दिल्लीपब्लिक स्कूल, बोकारो की शिक्षिका डा. उर्वशी तलवार को ग्लोबल टीचर एक्रेडिटेशन अवार्ड प्रदान किया गया है। ब्रिटिश काउंसिल द्वारा नई दिल्ली के केंपिन्स्की एंबीयेंस होटल मे आयोजित समारोह में डा. उर्वशी तलवार को इंपैक्ट आन हैंड्स आन एक्टिविटीज इन बिजनेस स्टडीज इन इंहैंसिंग लाईफ स्किल्स एंड शेपिंग ग्लोबल सिटीजन विषयक शोध पर उन्हें यह सम्मान मिला। यह सम्मान प्राप्त करने वाली वह बोकारो की प्रथम शिक्षिका हैं। उन्होंने इस शोध के माध्यम से क्रिटिकल थिंकिंग स्किल के विकास को एक नया आयाम दिया है, जिससे विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन में समय प्रबंधन रिसोर्स को सही दिशा में ले जाने में मदद मिलेगी। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डा. एंजेला कुक सहित एंडी बुक, सैम फ्रीडम, सुसन डागल्स एवं जान शेकेलटन उपस्थित थे। बोकारो आने पर विद्यालय में आयोजित सुबह की एसेंबली में डीपीएस बोकारो की निदेशक प्राचार्या डा. हेमलता एस मोहन ने बुधवार को डा. उर्वशी तलवार को सर्टिफिकेट भेंट करते हुए उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी।

डा. उर्वशी को सर्टिफिकेट भेंट करतीं डीपीएस की निदेशक प्राचार्या डा. हेमलता।