सीटू नेता के निधन पर शोकसभा की
बोकारो| इस्पातमजदूर मोर्चा (सीटू) के नेता बीके सिंह के आकस्मिक निधन पर यूनियन कार्यालय सेक्टर नौ में शोकसभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष यू झा ने की। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सिंह के निधन से यूनियन को अपूरणीय क्षति हुई है। शोकसभा में संयुक्त महामंत्री बीडी प्रसाद, उमेश, आरके गोरांई, कामेश्वर, भूदेव, हेमलाल, कारू, शंकर, शमसुद्दीन आदि मौजूद थे।