(हेलिकाप्टर से वापस आते एसपी जितेंद्र सिंह।)
गोमिया। गोमिया विधानसभा के कई अति संवेदनशील बूथों में नौ दिसंबर को चुनाव कराने के बाद जिला प्रशासन ने बुधवार को सभी मतदान कर्मियों और पुलिस जवानों को हेलिकाप्टर से सुरक्षित वापस लाया। मतदान कराकर वापस आने के बाद मतदान कर्मी पुलिस बल के जवानों ने राहत की सांस ली है। उनके साथ एसपी जितेंद्र सिंह के अलावा सीआरपी के जवान भी वापस आए। वहीं हवाई अड्डा पर उतरने के बाद सभी मतदान कर्मियों ने बाजार समिति स्थित वज्र गृह में ईवीएम जमा किया। विदित हो कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या एक से लेकर आठ तक चुनाव संपन्न कराने के लिए 18 मतदान कर्मियाें को हेलीकाप्टर से भेजा था। इसमें दो पुलिस कर्मी भी शामिल थे। जिला प्रशासन ने बूथ संख्या एक के लिए बिरंची कुमार गौतम, जीवन मांझी, बूथ संख्या दो के लिए सर्वेश, अक्षय, बूथ संख्या तीन के लिए कृष्ण, तकदीर, बूथ संख्या चार के लिए एसपी सिंह, किशुन, बूथ संख्या पांच के लिए चंद्रशेखर, लखन, बूथ संख्या छह के लिए डीके महापात्रा, काशी, बूथ संख्या सात के लिए प्रदीप, नंदलाल, बूथ संख्या आठ के लिए चंद्रशेखर सिंह, मोहन रविदास को भेजा गया। इसके अलावा पुलिस बल से राजकुमार यादव, गोपाल कृष्ण यादव को भेजा था।