बोकारो| चास जेल के लगभग आधा दर्जन कैदियों ने अनशन शुरू कर दिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को जांच के दौरान जेल के अंदर
मोबाइल फोन मिलने पर सुरक्षा कर्मियों ने कई कैदियों की धुनाई कर दी थी।
इसके बाद बुधवार को लगभग आधा दर्जन कैदियों ने सुबह से खाना नहीं खाया था। बाद में जेलर द्वारा समझाए जाने के बाद कैदियों ने खाना खाया। इस संबंध में जेल प्रशासन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।